• 13/08/2026 4:31 pm

Bindaas uttarakhand (The best news is our priority)

उत्तराखंड : सड़क हादसे में 21 साल की युवती की मौत ट्रक ने मारी टक्कर |

आए दिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही कुछ दर्दनाक सड़क हादसे में 21 साल की युवती की मौत हो गई |

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन में सुमित जोशी और एतिका स्कूटी से गर्जिया से रामनगर जा रहे थे तभी अचानक रिंगोडा के पास ट्रक ने सामने से आती स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी इस टक्कर में सुमित जोशी और एतिका दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए सड़क किनारे मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को राम नगर सरकारी हॉस्पिटल ले जाया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया और साथ ही घायल सुमित जोशी का इलाज चल रहा है | शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है |

One thought on “उत्तराखंड : सड़क हादसे में 21 साल की युवती की मौत ट्रक ने मारी टक्कर |”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *