• 13/08/2026 4:37 pm

Bindaas uttarakhand (The best news is our priority)

उत्तराखंड : दहेज नहीं देने पर देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म,ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए मांगे|

दहेज के नाम पर पता नहीं कितने लोगों की जान गई है कितने लोगों का घर टूटा है कितनी जिंदगियां बर्बाद हुई है, ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है नैनीताल से जहां दहेज नहीं देने पर पीड़िता महिला के साथ मारपीट होती रही और साथ ही देवर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया यहा सभी गंभीर आरोप पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर लगाएं हैं |

विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है पीड़िता महिला बिहार की रहने वाली है 15 साल पहले उसकी शादी हल्द्वानी के इंदिरा नगर में हुई थी शादी के 1 साल बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए पीड़िता महिला पर दबाव बनाते रहे कम दहेज लाने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौच ,मारपीट होती रही लेकिन अपने बच्चों के बारे में सोचकर पीड़िता हमेशा चुप रही , ससुराल वाले 5 लाख रुपए दहेज मांगने लगे, पीड़िता के परिवार वालों पर भी पैसों का दबाव बनाया और उन्हें धमकी दी साथ ही देवर ने भी पीड़िता महिला के साथ दुष्कर्म किया|
थाना प्रभारी यूनुस खान ने पति देवर सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है साथ ही जल्द सभी आरोपी की गिरफ्तारी होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *