बरखा मेहरा ग्राम पंचायत मेंहलचौरी से ग्राम प्रधान प्रत्याशी कहा पक्षपात को नहीं मिलेगी शरण

“गांव की तस्वीर बदलना है, मेरा लक्ष्य है सेवा…” — बरखा मेहरा
गैरसैंण (चमोली)।
मेहलचौरी ग्राम पंचायत से बरखा मेहरा ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार के रूप में सामने आई हैं। फार्मेसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वह गांव के समग्र विकास की दिशा में काम करने का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में हैं। बरखा ने साफ शब्दों में कहा:
> “यह चुनाव मेरे लिए सिर्फ एक पद पाने का जरिया नहीं, बल्कि गांव की सेवा करने का पांच वर्ष का संकल्प है। अबकी बार विकास और रोजगार मेरी प्राथमिकताएं रहेंगी।”
बरखा का मानना है कि गांव में युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को जोड़ेंगी — मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन, जैविक खेती और पालीहाउस जैसे विकल्पों को लेकर स्पष्ट रोडमैप है।
—
मेरा संकल्प: बरखा मेहरा
✔️ गांव में पानी की समस्या का स्थायी समाधान
✔️ आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज कार्ड के लिए ग्राम स्तर पर शिविर
✔️ नए पैदल रास्तों का निर्माण और पुराने रास्तों की मरम्मत
✔️ सीसी रोड और नालियों का निर्माण
✔️ नदी किनारे बसे घरों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवारें
✔️ वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं में सहयोग
✔️ प्रतीक्षालय, चबूतरे और हर गांव में टिनशेड का निर्माण
✔️ मुख्य बाजार और गांवों में सार्वजनिक शौचालय
✔️ हर तिमाही पंचायत बैठक — जहां हर नागरिक अपनी बात रख सके
✔️ बुजुर्गों, बीमार और असहाय लोगों के लिए ऑनलाइन सेवा सुविधा
✔️ और सबसे महत्वपूर्ण — सबको साथ लेकर, सबका सम्मान करते हुए काम करना।
—
“मैं सत्ता नहीं, सेवा का सपना लेकर आई हूँ। आप सभी का साथ मिला तो मेहलचौरी को एक आदर्श पंचायत बनाकर दिखाऊंगी।”
– आपकी अपनी बेटी, बरखा मेहरा
