• 13/08/2026 2:35 pm

Bindaas uttarakhand (The best news is our priority)

चमोली : धौलीगंगा सैलाब में बही मां का इंतजार कर रहे हैं दीपिका और नवीन |

Byabhi@12345

Feb 20, 2021

रिंगीं गांव कि दीपिका और नवीन अपनी मां का इंतजार कर रहे हैं 7 फरवरी को लक्ष्मी देवी अन्य महिलाओं के साथ घास लेने के लिए धौलीगंगा के किनारे गई हुई थी जब सारी महिलाएं घास काट कर वापस लौट रही थी तभी यह त्रासदी आ गई और इस सैलाब में लक्ष्मी देवी के साथ ही गांव की 35 वर्षीय महिला मनोरमा देवी भी बह गई |

आपको बता दें घर में कमाने वाली एकमात्र लक्ष्मी देवी थी ,12 वर्ष पहले लक्ष्मी देवी के पति करण सिंह नेगी की बीमारी से मृत्यु हो गई उसके बाद से ही लक्ष्मी देवी अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं साथ ही गांव में लक्ष्मी देवी एक घर भी बनवा रही थी |
बेटा नवीन अभी राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में 12वीं की पढ़ाई कर रहा है और बेटी दीपिका गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है | फिलहाल बेटी दीपिका और बेटा नवीन अपने ताऊ के घर में रह रहे हैं| बच्चे अपनी मां का इंतजार कर रहे हैं दोनों का ही रो रो कर बुरा हाल है ,बेटा नवीन का कहना है दिन गुजरते जा रहे हैं और मां के लौटने की उम्मीदें कम होती जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *