• 13/08/2026 4:21 pm

Bindaas uttarakhand (The best news is our priority)

ब्रेकिंग न्यूज़: बद्रीनाथ के जोशीमठ तपोवन में टूटा ग्लेशियर 300 लोगों के बहने की खबर |

अभी अभी जोशीमठ तपोवन में अचानक से ग्लेशियर टूटा जिसने भारी तबाही मचा दी 300 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गई है पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर है और रेस्क्यू चालू कर दिया | इलाके में हर जगह अफरा तफरी का माहौल है गांव में पानी घुस गया है राहत और बचाव कार्य चल रहा है अलकनंदा ने विकराल रूप धारण कर धौली गंगा उफान पर है और ऋषिकेश का घाट भी खाली करा दिया गया है |ऋषिकेश गंगा प्रोजेक्ट ग्लेशियर टूटने से भारी तबाई हो गई है अभी-अभी धारी देवी का मंदिर भी खाली कराया गया है धौली गंगा घाटी उफान पर है और नदी ने विकराल रूप ले लिया है नदी के किनारे घरों को खाली करा दिया गया है |

जोशीमठ से आगे ग्लेशियर टूटने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन और डीएम चमोली से पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संबंधित सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि गंगा नदी के किनारे न जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *